ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर से दिल्ली को सुबह-शाम फ्लाइट की सौगात शीतकालीन शेड्यूल से मिल सकती है. अभी दिल्ली के लिए 178 सीटर फ्लाइट चल रही है. विमान कंपनियों के सर्वे में साफ हुआ कि फ्लाइट कानपुर से सुबह और शाम की हो तो मुंबई की तरह दिल्ली फ्लाइट फुल होकर उड़ेगी. विमान कंपनियों ने शहर से 178 की जगह पर 232 सीटर फ्लाइट शुरू करने की योजना तैयार की है. यह तभी संभव होगा, जब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण हरी झंडी देगा.
कानपुर एयरपोर्ट से मौजूदा में दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई की फ्लाइटें नियमित उड़ती हैं. इसमें सबसे अधिक लोड मुंबई, इसके बाद बेंगलुरु और फिर दिल्ली फ्लाइट का है. मुंबई फ्लाइट में औसतन लोड 88 फीसदी तो बेंगलुरु का 78 और दिल्ली का 60-62 फीसदी रहता है. कोलकाता, अहमदाबाद और पुणे की फ्लाइट कानपुर एयरपोर्ट से कोलकाता, अहमदाबाद और पुणे की फ्लाइटों के लिए विमान कंपनियां सर्वे कर रही हैं. कानपुर से पूर्व में कोलकाता और अहमदाबाद की फ्लाइटें शुरू हो चुकी थीं पर बाद में बंद हो गईं. पिछले दिनों कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन को आए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अमृतसर को भी फ्लाइट की मांग रखी थी.
कंपनियां कानपुर से अमृतसर को नई हवाई सेवा शुरू करने पर भी सर्वे कर रही हैं.

