ABC NEWS: कानपुर के भौंती स्थित स्टेट बैंक में एक करोड़ की सोना चोरी मामले में पुलिस ने पास वाली बस्ती के कच्चे घर से तीन सगे भाइयों को उठा लिया. यहां शक इसलिए गहराया क्योंकि इस घर तक डाग स्क्वॉयड जाकर रुका था. हाईवे, पीएसआईटी और बैंक के पास लगे कैमरे के फुटेज के आधार संदिग्धों की तेजी से तलाश की जा रही है. अब तक 20 को उठाया जा चुका है. इसके साथ ही बैंक के भेदिये की भी तलाश की जा रही है.
इसमें से कई को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। खोजी कुत्ता बैंक से थोड़ी दूर पर कच्चे घर के पास जाकर रुका और फिर भ्रमित हो गया था. तीनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को शक है कि वारदात में बैंक का कोई जानकार व्यक्ति शामिल है. यह भी छानबीन की जा रही है कि इस ब्रांच का तैनात रहा कोई कर्मचारी किसी आरोप में निकाला तो नहीं गया है या उसका विवाद तो नहीं हुआ. बैंक से 1.812 किलो सोना चोरी के 65 घंटे अब तक बीत चुके हैं.
कर्मचारियों के फिंगर प्रिट लिए यह बात भी सामने आई है कि आठ दिसंबर को गोल्ड सेफ से सोना निकलते 20 कर्मचारियों ने देखा है. कई कर्मचारियों से पूछताछ के साथ फिंगर प्रिंट भी लिए जा रहे हैं. बैंक के स्ट्रांग रूम का कैमरा न चलना व 13 दिसंबर की पहले फुटेज रिकॉर्डिंग डिलीट होना किसी भेदिया के शामिल होने को शक को पुख्ता करता है.
एटीएम तोड़ने के प्रयास से भी नहीं लिया सबक ग्रामीणों के अनुसार लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व एसबीआई बैंक में लगे एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था. इस पर फिर भी बैंक प्रशासन नहीं जागा. यह वारदात पुलिस व बैंक प्रबंधक की चूक का नतीजा ही है.

