ABC NEWS: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज यहां कानपुर में कहा कि जब दूसरा ब्लड ग्रुप स्वीकार नहीं होता है, तो दूसरा धर्म कैसे अपना सकते हैं. इसलिए सभी से एकजुट होकर हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की. साथ ही, रामचरितमानस को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए और भारत में रामचरितमानस नहीं पढ़ी जाएगी, तो क्या पाकिस्तान में पढ़ी जाएगी. इसका विरोध करने वाले राक्षसवंश के हैं.
कार से उतरने के बाद चितपरिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए वह लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. अशोक नगर स्थित घर की तीसरी मंजिल से खड़े होकर लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा,”आज तुम सबको पगलन के दर्शन हो गए. हम न कोई हम भगवान नहीं…गांव के नालायक गंवार हैं.

अपने दिलखुश अंदाज में उन्होंने सीताराम और भारत हिंदू राष्ट्र के जयकारों के साथ कानपुर के भक्तों का प्यार व स्वागत स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि कानपुर के पागलों कैसे हो. उन्होंने कहा कि वह कानपुर के लोग चाहे भक्ति हो या फिर सनातन धर्म की बात सभी में सबसे आगे हैं और पागलों की तरह उनकी भक्ति है.
हनुमान जी की चालीसा की चौपाइयों के पाठ के माध्यम से महाराज श्री ने मौजूद भक्तों से बागेश्वर धाम पर सब कुछ छोड़ने का आवाह्नान किया. साथ ही यह भी शहरवासियों से वादा किया कि बहुत ही जल्द वह कानपुर में कथा कहेंगे और आप सभी को शामिल होना.
एकादशी को हुए कृपा प्राप्त किए 15 वर्ष
उन्होंने कहा कि उन्हें गुरुकृपा प्राप्त और बागेश्वर धाम का आशीर्वाद प्राप्त हुए एक दिन पहले हुई देवउठानी एकादशी के लिए 15 वर्ष पूरे हो हैं. उन्होंने शहर वासियों को एक से आठ मार्च तक बागेश्वर धाम में होने कथा का आमंत्रण दिया और कहा कि सभी की एक झुकता से हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होगा.

राजनीति से जुड़े विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की
मोदी को पनौती कहे जाने के बारे में और भाजपा से जुड़े सवालों पर धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि राजनीति से जुड़े विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. हलाल प्रोडेक्ट पर बैन के सवाल पर कहा कि बहुत ही अच्छी बात है, यह कार्य पहले ही हो जाना चाहिए था.

