ABC NEWS : ( पूजा वर्मा ) यूपी का प्रयागराज पहला ऐसा रेलवे स्टेशन होने वाला , जहां अब यात्रियों को स्टेशन पर उतरने के बाद होटल की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा, यह सुविधा उपलब्ध कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इस सेवा के शुरू होने के बाद यात्रियों को रिटायरिंग रूम से कम पैसों में यह सुविधा रेलवे द्वारा दी जाएगी.
ट्रेनों में दूर दराज से सफर करने आये यात्री आराम करने के लिए रेलवे स्टेशन के आसपास इधर उधर भटकते रहते हैं, कोई ठिकाना न मिलने की पर उनको मजबूरन किसी होटल, लाॅज आदि में उन्हें रुकना पड़ता है. इस समस्या से निजात दिलाने और यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड की सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी शुरू की गई है.
एकमात्र ऐसा रेलवे स्टेशन होगा प्रयागराज जहां होगा “स्लीपिंग पॉड”
CRPO हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि प्रयागराज रेलवे स्टेशन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है और यात्रियों को इस स्लीपिंग पॉड में आधुनिक सुविधा मिलेगी, यह बिल्कुल हाइटेक होगा. इसमें ठहरने वाले यात्रियों को इंटरनेट की सुविधा के साथ-साथ लॉकर, बाथरूम आदि सुविधाएं भी मिलेगी. यहां सिंगल के साथ डबल पॉड भी उपलब्ध होंगे जिससे यात्रियों को किसी तरह का असुविधा नहीं होगा.
कैसा होता है “स्लीपिंग पॉड”
स्लीपिंग पॉड यात्रियों के सोने के लिए बहुत छोटे कमरे होते हैं. जिनका आकार कैप्सूल की तरह होता है. जिनकी कीमत रिटायरिंग रूम की तुलना में कम होती है. इसके साथ ही इसमें तमाम तरह की सुविधाएं जैसे फोन चार्जिंग, लॉकर रूम, इंटरनेट, डीलक्स बाथरूम आदि सुविधाएं मिलेगी, हालाँकि देश में पहली बार मुंबई सेंट्रल पर पहला स्लीपिंग पॉड बनाया गया था. प्रयागराज जंक्शन के लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. टेंडर के बाद यह तय होगा की इसका शुक्ल क्या होगा. पहले स्लीपिंग पॉड की सुविधा आपको एयरपोर्ट और कुछ अन्य बड़े स्टेशन पर देखने को मिलती थी.

