ABC NEWS: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय करेंसी पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर को शामिल करने का आग्रह किया हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल के इस आग्रह की कड़ी आलोचना करते हुए इसे आगामी चुनावों से पहले अपने पार्टी के ‘भयावह हिंदू विरोधी चेहरे’ को छिपाने की ‘नाकाम कोशिश’ करार दिया. प्रधानमंत्री से अपील करते हुए केजरीवाल ने एक देश का जिक्र किया जोकि मुस्लिम बाहुल्य होने के बावजूद अपने नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छापता है.
दरअसल केजरीवाल इंडोनेशिया का जिक्र कर रहे थे. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि उनका सुझाव किसी के खिलाफ नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां तक कि इंडोनेशिया, जिसकी 85 फीसदी से अधिक आबादी मुस्लिमों की है और जहां दो प्रतिशत से भी कम हिंदू हैं, उसके करेंसी नोटों पर भगवान गणेश का चित्र है. इंडोनेशिया अपने 20,000 रुपये के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छापता है.
इंडोनेशिया में 20,000 रुपये का भी एक नोट है जिस पर भगवान गणेश छपे हैं. यह एकमात्र देश है जहां भगवान गणेश को नोट पर रखा गया है. भगवान गणेश की तस्वीर के साथ, बगल ही में ‘की हजार देवंतरा’ की तस्वीर है. 1949 में की हजार देवंतरा इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री बे थे. नोट के पिछले हिस्से में एक क्लासरूम की तस्वीर है जिसमें बच्चे पढ़ रहे हैं. इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला मुस्लिम देश है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र है.
इंडोनेशिया की करेंसी पर गणेश की तस्वीर उसकी ‘धर्मनिर्पेक्षता’ को दर्शाती है. दरअसल इंडोनेशिया की सरकार ने 6 धर्मों को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है. इनमें इस्लाम, प्रोटेस्टैंटिज्म, कैथोलिज्म, हिंदू, बौद्ध और कन्फ्यूशिअनिज्म शामिल हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडोनेशिया में हिंदुओं की आबादी दो फीसदी से भी कम 1.7 फीसदी है. कम आबादी होने के बावजूद इसका इतिहास हिंदू मान्यताओं और संस्कृति से जुड़ा रहा है. ऐसी कई ऐतिहासिक साइट मिली हैं जो इंडोनेशियाई लोगों के साथ हिंदू धर्म के जुड़ाव को दिखाती हैं.
कभी चोल वंश के राजाओं के अधीन रहे इंडोनेशिया में कई मंदिर हैं. इस मुस्लिम बाहुल्य देश में भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि कला और विज्ञान के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है. यहां गणेश की पूजा शिक्षा के भगवान के तौर पर होती है. यही वो कारण हैं जिससे इंडोनेशिया ने भगवान गणेश को 2000 रुपये के करेंसी नोट पर जगह दी है.

