ABC NEWS: कानपुर में हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र में दो ममेरे भाइयों के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर लात-घूंसे चल गए. दोनों एक सिनेमा हॉल में गदर-2 फिल्म देखने पहुंचे थे. फिल्म देख रहे लोगों में फिल्म को लेकर विवाद दो समुदायों में विवाद की अफवाह फैला गई. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के थाने ले आई.
इसके बाद मामला शांत हुआ. समीर गुप्ता एक अखबार के सर्कुलेशन इंचार्ज हैं. वह अपने परिचितों के साथ एनवाई सिनेमा में गदर-2 देखने गए थे. वहीं, उनका ममेरा भाई राहुल भी कुछ लोगों के साथ पहुंचा था. दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है. एक दूसरे पर कमेंटबाजी करने लगे.
इसके बाद दोनों पक्षों में हॉल के अंदर ही जमकर मारपीट हुई. फिल्म देख रहे लोगों में अफरातफरी मच गई. हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ने बताया कि फ़िल्म को लेकर दो समुदायों में मारपीट की अफवाह फैलाई गई थी. दोनों ममेरे भाई हैं. दोनों पक्षों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है.

