ABC NEWS: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि की देवी माना गया है. मान्यता है कि अगर सच्ची श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूर्ण होती है. घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. व्यापार में लाभ होने के साथ धन आगमन के सभी मार्ग खुलते हैं. देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं.
पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि कुछ विशेष उपाय करने से घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है. मां लक्ष्मी की पूजा करने से पैसों की कमी कभी नहीं होती है. आइये जानते हैं धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष उपाय.
मां लक्ष्मी को प्रिय है गुलाब
शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को कमलवासिनी और सुंगधा भी कहा जाता है. देवी लक्ष्मी को गुलाब की खुशबू बेहद पसंद है. इसके अलावा पलाश के फूल से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के समक्ष गुलाब की खुशबू वाली धूप जलाएं और पूजा में पलाश के फूल को शामिल करें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहेगी. सभी तरह की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.
इन उपायों से प्रसन्न रहती हैं मां लक्ष्मी
ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्रवार के दिन गाय को गुड़ खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं. घर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की साथ में पूजा करना शुभ फलदायी होता है. मां लक्ष्मी को लोबान की सुगंध बहुत प्रिय है, इसलिए घर में पूजा के समय लोबान का धुंआ जरूर करना चाहिए.
घर में जूते-चप्पलों को सही जगह और सही दिशा में खोलना चाहिए, इससे घर पर पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि होती है. घर पर सप्ताह में एक बार नमक का पोछा जरूर लगाएं. इससे घर में नेगेटिव एनर्जी नष्ट होती है. श्रीयंत्र से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं, इसलिए घर या कार्यालय पर इसे स्थापित करना शुभ होता है.

