ABC NEWS: माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुबह 7 बजे तक 7 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, माघी पूर्णिमा के पर्व पर स्नान और दान का विशेष महत्व है, इस दिन कल्पवासी अपना कल्पवास का संकल्प पूरा कर मां गंगा से विदा लेते हैं.

माघ मेले का पांचवां प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा आज है. इस मौके पर आज संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ है. माघी पूर्णिमा के स्नान के बाद एक महीने से संगम की रेती पर तप कर रहे कल्पवासी घर के लिए निकल जाएंगे. प्रशासन का अनुमान है कि इस दिन 30 लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे. स्नान के लिए 12 घाट तैयार किए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं को आसानी हो. मेला क्षेत्र में प्रवेश के साथ ही निकास पर अधिक जोर रहेगा. घाटों पर पुआल आदि का प्रबंध कर दिया गया है. प्रभारी अधिकारी माघ मेला दयानंद प्रसाद ने बताया कि सभी बंदोबस्त मौनी अमावस्या जैसे ही किए गए हैं.

