ABC NEWS: पांच राज्यों में हुए चुनावों के बाज पूरा देश 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार कर रहा है. इस बीच चुनाव आयोग ने मिजोरम में रिजल्ट की तारीख बदल दी है. अब यहां 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी.
बता दें कि मतदान से पहले ही मिजोरम में मतगणना की तारीख बदलने की मांग हो रही थी. इसे लेकर सभी पार्टियां एकमत थीं. मांग करने वालों का कहना था कि रविवार को ईसाइयों का पवित्र दिन होता है. इसलिए ईसाई समुदाय बहुल राज्य मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली जानी चाहिए. इस मांग पर बीजेपी, कांग्रेस और सत्ताधारी एमएनएफ सहित सभी राजनीतिक दल राजी थे.

