उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। बीजेपी ने जहां 98 जिलों में से 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है, वहीं कांग्रेस ने भी गुरुवार देर रात अपने नए जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन के पुनर्गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 133 नेताओं को जिला और शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी
पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस सूची को जारी किया। यह सूची ऐसे समय आई है जब कांग्रेस दिसंबर 2024 में अपने सभी फ्रंटल संगठनों, जिला अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को भंग करने के बाद पुनर्गठन की प्रक्रिया में थी। अब नए अध्यक्षों के ऐलान के साथ यूपी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी टीम तैयार कर ली है।
— Sandeep Khasa (@SamKhasa_) March 21, 2025
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस ने अपने पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं।
कांग्रेस ने सामाजिक… pic.twitter.com/TwrhVnRtmS
प्रियंका गांधी की चली या नए समीकरण बने?
2017 विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी बनाकर भेजा गया था। लेकिन 2022 के चुनाव में करारी शिकस्त के बाद यह अटकलें थीं कि अब प्रदेश में प्रियंका गांधी और उनकी टीम का प्रभाव कम होगा। हालांकि, ताजा सूची कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
133 नए जिला और शहर अध्यक्षों की सूची में बड़ी संख्या में वही नेता शामिल किए गए हैं जो प्रियंका गांधी की कोर टीम का हिस्सा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, मथुरा शहर की जिम्मेदारी लोकसभा प्रत्याशी रहे मुकेश धनगर को दी गई है, जबकि आगरा जिले में कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यूपी कांग्रेस ने घोषित किया जिला और महानगर अध्यक्ष प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस ने पदाधिकारी किए घोषित यूपी के 133 जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा.मिर्जापुर से एक बार फिर शिव कुमार पटेल जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष बने राजन पाठक. नव नियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई .💐💐💐 pic.twitter.com/gifqLdjskO
— Archana Chaubey (@archanarchaubey) March 21, 2025
क्या बदलेगी यूपी कांग्रेस की किस्मत?
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति बीते कुछ चुनावों में कमजोर रही है, लेकिन नए अध्यक्षों की तैनाती के साथ पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूती लाने की कोशिश कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 2024 के चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस नए नेतृत्व और संगठन के दम पर खुद को फिर से खड़ा करने की रणनीति बना रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ये नए अध्यक्ष संगठन को कितना मजबूत कर पाते हैं और क्या प्रियंका गांधी की यह टीम यूपी में कांग्रेस की किस्मत बदलने में सफल हो पाएगी या नहीं।

