ABC News: नेशनल टेक्सटाइल डे की पूर्व संध्या पर एचबीटीयू सभागार में हुए समारोह में बुनकरों को सम्मानित किया गया. प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यहां पर बुनकरों को सम्मानित किया. इस दौरान 23 बुनकरों को प्रमाण पत्र के साथ अंग वस्त्र और प्रतीक चिंह दिया गया.

बुनकरों का उत्साहवर्धन करते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि हैंडलूम के उत्पादों को विश्वस्तीय बनाते हुए बेहतर मार्केटिंग की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं. इस दौरान बुनकरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई. बुनकरों के लिए शुरू की गई सब्सिडी योजना के बारे में भी यहां पर जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कानपुर और कपड़े के व्यापार के बीच संबंध के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि बुनकरों की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान किया जाएगा.

