ABC News: ग्वालटोली थाने से मंगलवार को एक चोर पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भाग निकला. पुलिस जब तक कुछ समझ पाती इससे पहले वह फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से दरोगा और दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया. अब चोर की तलाश में कई थानों की पुलिस को लगाया गया है.
?ग्वालटोली थाना पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही आई सामने
?चोरी के मामले में पकड़ा गया शातिर थाने से हुआ फरार
? मामले को दबाने में जुटी ग्वालटोली पुलिस
?लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज@Uppolice @kanpurnagarpol
#kanpur #news pic.twitter.com/pH13pfSVwa— Abcnews.media (@abcnewsmedia) March 14, 2023
एसीपी कर्नलगंज अकमल खान ने बताया कि ग्वालटोली थाने की पुलिस ने एक चोरी के मामले में शातिर चोर ग्वालटोली निवासी रौनक कोरी को उठाया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने करीब दो लाख का माल भी बरामद कर लिया था. मंगलवार को उसे जेल भेजना था, लेकिन सुबह वह टॉयलेट जाने की बात कहकर हवालात से बाहर निकला. टायलेट के पास पहुंचते ही दरोगा और सिपाहियों को धक्का देकर भाग निकला. पुलिस वालों ने जब तक शोर मचाया ग्वालटोली सब्जी मंडी की तरफ जाने के बाद गली से लापता हो गया.
थाना ग्वालटोली पर पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फरार हो जाने एवं सम्बन्धित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए निलम्बन किये जाने के सम्बन्ध में एसीपी कर्नलगंज द्वारा दी गयी बाइट। @uppolice pic.twitter.com/ubGelgCJst
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) March 14, 2023
ग्वालटोली थाने की पुलिस करीब दो घंटे तक तलाश करती रही, उसके घर पर छापा मारा. लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिला. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने ग्वालटोली थाने के दरोगा अशोक कुमार और दो हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर व रामकुमार को सस्पेंड कर दिया.

