ABC News: महाराजपुर के छतमरा चौराहे पर रात्रिगश्त के दौरान लोगों की सुरक्षा करने वाले सिपाही ने ही सो रहे युवक का मोबाइल चुरा लिया. सिपाही द्वारा मोबाइल चोरी करते पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
#kanpur|गश्त के दौरान सिपाही ने चुराया मोबाइल,दुकान के बाहर सो रहा था युवक, CCTV में कैद हुई घटना,एसपी आउटर ने सिपाही को निलंबित किया.@Uppolice @KanpurOuterpol #UttarPradesh #UPPolice #Viral #cctv #abcnewsmedia pic.twitter.com/kFUFAkoOAB
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 9, 2022
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जांच कराई तो सिपाही की पहचान महाराजपुर थाने में तैपात प्रगेश सिंह के रूप में हुई. एसपी आउटर ने आरोपित सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है. सिपाही के साथ मौके पर एक होमगार्ड का जवान भी था. जल्द ही होमगार्ड के जवान के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. महाराजपुर छतमरा निवासी नितिन सिंह शनिवार रात गांव में ही चौराहे स्थित अपनी दुकान के बरामदे में सो रहा था. छतमरा चौराहे पर शनिवार रात महाराजपुर थाने के सिपाही प्रगेश सिंह व एक होमगार्ड की पिकेट ड्यूटी लगी हुई थी. इसी दौरान सिपाही प्रगेश सिंह बरामदे में सो रहे युवक के पास जाता है और उसका मोबाइल चुराकर भाग जाता है. पूरी घटना बखल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. रविवार सुबह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिपाही द्वारा चोरी करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया जाता है. मामले का संज्ञान लेकर पुलिस के अधिकारियों ने जांच कराई तो आरोपित सिपाही प्रगेश सिंह चोरी करने का दोषी पाया गया. एसपी आउटर ने आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया. एसपी आउटर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. मोबाइल चोरी करने के आरोप में पीड़ित नितिन सिंह ने महाराजपुर थाने में आरोपित सिपाही प्रगेश सिंह व होमगार्ड लायक सिंह के खिलाफ तहरीर दी है. दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

