ABC News: कानपुर के चर्चित जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे. वह पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थ. शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली. अपनी जादू की कला से उन्होंने देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया था. उनके शो देश के महानगरों में लगते रहे है. उन्होंने अपने जीवन में राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी. सफलता नहीं मिलने पर व्यस्त हो गए थे.

ओपी शर्मा ने अपना आवास कानपुर दक्षिण के बर्रा – 2 में बनवाया था. उन्होंने अपने घर का नाम भूत बंगला रखा था. इतना ही नहीं उनके घर के के मुख्य द्वार में भूतों की आकृति भी बनी हुई है. कानपुर दक्षिण के बदला क्षेत्र में उनका बंगला काफी चर्चित रहा है. जादूगर ओपी शर्मा सन 2002 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर वह गोविंद नगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे. अपने चुनाव प्रचार के दौरान वह जादू है कि देश में ही वोट मांगते नजर आए थे. उनकी वोट मांगने की शैली भी उसी अंदाज में थी, जिस अंदाज में हुए मंच पर अपना शो दिखाते थे. उनकी चुनावी सभाओं में भीड़ तो खूब जुटी लेकिन वोट नहीं जुट पाए. जादूगर ओपी शर्मा के निधन की सूचना पाते ही शहर में शोक की लहर फैल गई. वह अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री और पत्नी का भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन पर सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है.

