ABC News: गोविंद नगर में रविवार सुबह एक अजीबोगरीब पक्षी मिलने से हलचल तेज हो गई. इस पक्षी को देखने के लिए इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई. यहां पर रहने वाले प्रभाकर पांडेय ने पक्षाी को उठाकर उसे सुरक्षित स्थान पर रख दिया. इलाकाई लोगों ने वन विभाग से भी संपर्क किया है.

गोविंद नगर निवासी प्रभाकर पांडेय का कहना है कि वह रोज सुबह घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना पानी रखते हैं. रविवार सुबह अचानक एक पक्षी उड़ता हुआ आया और सड़क पर गिर गया. इसके बाद वह उड़ नहीं पा रहा था. इस बीच सड़क पर आवारा जानवर आ गए और उसे नोचने लगे. यह देखकर प्रभाकर पांडेय सड़क पर पहुंचे और जानवरों को भगाकर पक्षी को अपने साथ लाए. पक्षी बुरी तरह सहमा हुआ था और उड़ नहीं पा रहा था. मौके पर जुटे इलाकाई लोगों ने बताया यह मालाबार ग्रे हॉर्नबिल पक्षी है. जोकि दक्षिण भारत में पाया जाता है. यह छोटी एशियाई हॉर्नबिल प्रजातियों में से एक होती है. इसकी लंबाई 18 से 23 इंच लंबी होती है. इसकी चोंच काफी लंबी होती है. माना जा रहा है कि यह भटकते हुए यहां पर पहुंच गया. इस पक्षी में एक खास बात और है कि इसकी चोंच के ऊपर एक और नुकीली चोंच है. प्रभाकर पांडेय का कहना है कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया है.

