ABC News: चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक रमेश भाई ओझा ने जीवन के महत्व के बारे में समझाया. उन्होंने कहा कि अगर जीवन को सार्थक बनाना हैं, तो मोबाइल का मोह छोड़ कर रोज एक घंटा अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए, जिससे अपने धर्म समान पुराणों का ज्ञान होगा.

रमेश भाई ओझा ने कहा कि जीवन का महत्व भगवान की भक्ति से ही होता है. इसलिए सभी को अपने जीवन में भगवान का स्मरण अवश्य करना चाहिए. उन्होंने भक्तों को हमेशा उगते हुए और डूबते हुए सूर्य को नमन करने की सीख दी. उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में उतार.चढ़ाव आते हैं, ऐसे में सम्मान और आदर हमेशा समान रखना चाहिए. भगवान की कथा से ही मानव संसार में अपने आप को स्थापित कर पाया है. जिसमें जीवन में तलब किया. वही जीवन के महत्त्व को समझ पाया है. संसार का तो दूसरा नाम ही समस्या है इसलिए प्रभु की भक्ति करते हुए सभी को जीवन यापन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज युवा सोशल मीडिया के माया जाल मे डूब गया हैं. अगर जीवन को सार्थक बनाना हैं तो मोबाइल का मोह छोड़ कर रोज एक घंटा अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए जिससे अपने धर्म समान पुराणों का ज्ञान होगा. यही नहीं, इससे तो जीवन का सार समझ मे आयेगा. मोबाइल के कारण परिवार बिखर रहे हैं. इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संस्कृत शिक्षा पर रमेश भाई ओझा द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति को श्रेष्ठ बताया. उन्होंने कहा कि गांव के विकास को तकनीकी स्तर पर अत्याधुनिक करने में भाई श्री ने योगदान दिया है. कोरोना काल में भोजन और दवा की व्यवस्था समाज के लिए संजीवनी समान रही. जिसकी व्यवस्था में वह सदैव तत्पर रहे.
रिपोर्टः सुनील तिवारी

