ABC News: दुष्कर्म के मामले में फैक्ट्री में काम करने वाले ठेकेदार को सात साल की सजा सुनाई गई. न्यायालय ने 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जुर्माने से 50 हजार रुपये की राशि पीड़िता को मिलेगी.

विशेष लोक अभियोजक प्रदीप पचौरी व आशीष भदौरिया ने बताया कि पनकी में 16 साल पहले हुए दुष्कर्म में सजा सुनाई गई है. पीड़िता के पिता ने छह अक्टूबर 2007 को पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोप लगाया गया था कि झांसी निवासी धीरज तिवारी उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. धीरज उनकी बेटी के साथ फैक्ट्री में काम करता था. विशेष न्यायाधीश एससीएसटी संतोष कुमार तिवारी ने दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद धीरज को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई. जुर्माना न अदा करने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

