ABC News: कानपुर कमिश्नरेट की नजीराबाद पुलिस ने ऑटो चालक और उसके साथी केा गिरफ्तार किया है. ऑटो चालक अपने साथियों की मदद से उन यात्रियों को शिकार बनाता था. जो दूसरे राज्य की होती थीं. ऐसी ही एक घटना उसने एक दिन पहले की, जिसमें उसने बिहार के यात्रियों को निशाना बनाया.

डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि फजलगंज में बस से उतरने के बाद बिहार के रामबाबू कुमार सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. फजलगंज से वह ऑटो में बैठे. ऑटो चालक अपने साथियों के साथ चारों सवारी बैठाकर गुमटी होते हुए जीटी रोड आया. यहां पर एक होटल के सामने सूनसान जगह देखकर उसने ऑटो रोक दिया और साथियों ने इन यात्रियों से मारपीट कर पांच हजार रूपए लूट लिए और फिर फरार हो गए. लूट से डरे यात्रियों ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी. पुलिस से आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो ऑटो का नंबर ट्रेस हो गया. इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक साथी मौके से फरार हो गया. पूछताछ में इन्होंने कई अन्य घटनाएं भी स्वीकार की हैं.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

