ABC News: दवा व्यापारी से मारपीट के मामले में भाजपा पार्षद के पति अंकित शुक्ल समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अमोलदीप के पिता कमलजीत सिंह भाटिया ने खुशी जाहिर की है. अमोलदीप सिंह के पिता कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन ने बखूबी अपना काम किया है. पुलिस कमिश्नर के साथ उन्होंने सभी को धन्यवाद भी दिया.
*️⃣अमोलदीप के पिता से ABC NEWS की खास बातचीत
*️⃣आरोपियों के सरेंडर करने पर कमलजीत सिंह ने जताई खुशी
*️⃣समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला-अमोलदीप के पिता @myogiadityanath @myogioffice @kanpurnagarpol@Uppolice @bjpup #Kanpur #UttarPradesh #BJP #parshadsaumyashukla… pic.twitter.com/vNUefLGzuU
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) September 29, 2023
उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई में केवल सिख समाज ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग और व्यापारियों ने भी साथ दिया. उन्होंने कहा कि मामले में कहीं भी जातीयता की बात नहीं थी लेकिन कुछ लोगों ने इस मामले को जातीयता का एंगल दिया, जोकि उनकी कुत्सित चाल थी, उनकी इस चाल को हर कोई समझ रहा है. उन्होंने बताया कि घटना वाली रात अमोलदीप और उनकी पत्नी दुकान से निकले और फिर रेस्टोरेंट में डिनर करने के बाद जा रहे थे. इस मामले में एक्शन लेने के लिए अमोलदीप के पिता सीएम योगी आदित्यनाथ का भी शुक्रिया अदा करना नहीं भूले और कहा कि उन्होंने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति का असर यहां भी दिखाया है.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

