ABC NEWS: कानपुर में वायुसेना के जवान 9000 फीट की ऊंचाई से हाथों में तिरंगा लेकर विमान से कूद गए. वे तिरंगा लहराते हुए पैराशूट के माध्यम से चकेरी स्थित वायुसेना स्टेशन के 1 बेस रिपेयर डिपो के प्रांगण में उतरे जिसे देख हर कोई भौचक्क रह गया और जमकर तालियां बजाई. मौका था कानपुर में 1 बेस रिपेयर डिपो के प्लेटिनम जुबिली समारोह का जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एयर मार्शल विभास पांडेय (एयर ऑफिसर कमाडिंग इन चीफ अनुरक्षण कमान) व स्टेशन के एयर कमाडोर एमके प्रवीण ने किया.

प्लेटिनम जुबिली समारोह में आकाश गंगा टीम के सदस्यों ने पैराग्लाइडिंग कर सभी को चौंका दिया. इसके बाद आईआईटी कानपुर की टीम ने दो ड्रोन का प्रदर्शन किया, जो सेना के लिए बड़ी मददगार साबित हो सकते हैं. पहला विभ्रम, जो हेलीकॉप्टर ड्रोन है। जिसकी मदद से न सिर्फ सर्विलांस बल्कि आपदा के समय राहत सामग्री पहुंचाने और गुम लोगों को तलाश किया जा सकता है. इसी तरह, दूसरा स्वाम ड्रोन का प्रदर्शन हुआ. जिसमें नौ ड्रोन एक साथ उड़े. इसमें एक ड्रोन लीडर के रूप में काम कर रहा था। फिर एयर वारियल ड्रिल अर्जन ने प्रदर्शन किया. जवानों ने राइफल से अनेक हैरतअंगेज करतब दिखाए जिसे देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई.
वायुयोद्धा तिरंगा बनाते हुए पैराशूट से आए
वायु योद्धा अरुण दहिया, कृष्णा, दीपेंदर ने अलग-अलग रंग के फ्लैग के साथ ग्लाइडिंग पैराशूट की मदद से सफल लैंडिंग की. इसके बाद वायु योद्धा महेश व अनिल एक साथ दो पैराशूटों की मदद से कूदे. बाद में अलग-अलग पैराशूट के साथ एक साथ जमीन पर उतरे। तीन वायुयोद्धा आरएस रंधावा, एए वैद्य और आरडी मिश्रा तिरंगा बनाते हुए पैराशूट से आए.

ड्रोन ने अपनी विभिन्न उपलब्धियों को भी समझाया
इसके बाद आईआईटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर अभिषेक और प्रोफेसर केतन की देखरेख में छात्रों की ओर से तैयार ड्रोन का प्रदर्शन हुआ. सबसे पहले हेलीकाप्टर ड्रोन विभ्रम ने फ्लैग के साथ आसमान में उड़़कर मुख्य अतिथि से अनुमति ली. ड्रोन ने अपनी विभिन्न उपलब्धियों को भी समझाया. इसके बाद स्वाम ड्रोन ने सभी को रोमांचित कर दिया. एक साथ नौ ड्रोन आसमान में उड़े, जिसमें एक ड्रोन लीडर था.

तीन एएन-32 विमान ने विजय निशान के साथ उड़ान भरी
उसके निर्देशों का पालन अन्य आठ ड्रोन कर रहे थे। फिर, एयर वारियर राइफल ड्रिल का प्रदर्शन हुआ जिसमें राइफल से की जा रही कलाबाजियों ने न सिर्फ रोमांचित किया बल्कि लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. अंत में तीन एएन-32 विमान ने एक साथ आसमान में विजय निशान के साथ उड़ान भरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभास पांडे ने एक विशेष दिवस कवर, काफी टेबल बुक का विमोचन किया.
समारोह में मौजूद एयरफोर्स के अधिकारी, जवान व अन्य लोगों ने खूब तालियां बजाई. अंत में तीन एएन-32 विमान ने एयर-शो किया। मुख्य अतिथि विभास पांडेय ने एक विशेष दिवस कवर, काफी टेबल बुक का भी विमोचन किया. इस मौके पर कमान ग्रुप कैप्टन दीपक नामदेव, वायुसेना परिवार कल्याण संघ (क्षेत्रीय) अध्यक्ष रुचिरा पांडे, अफवा स्थानीय की अध्यक्ष मेघा प्रवीण ने विभिन्न कार्यक्रमों को शुभारंभ किया.

