शारदीय नवरात्र से दशहरा तक: अक्टूबर माह में पड़ने वाले ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

News

ABC NEWS: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और यह महीना कई प्रमुख व्रत-त्योहारों से भरा रहने वाला है. इस महीने पितृपक्ष और शारदीय नवरात्रि के अलावा इंदिरा एकादशी, दशहरा और विनायक चतुर्थी जैसे कई प्रमुख त्योहार भी आने वाले हैं. इतना ही नहीं, इस महीने साल 2023 के दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण भी लगने वाले हैं. आइए आपको इस महीने आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट बताते हैं.

अक्टूबर माह के व्रत और त्योहार

शुक्रवार, 6 अक्टूबर- श्री महालक्ष्मी व्रत समापन, जीवित्पुत्रिका व्रत

सोमवार, 9 अक्टूबर एकादशी श्राद्ध

मंगलवार, 10 अक्टूबर- मघा श्राद्ध, इंदिरा एकादशी

बुधवार, 11 अक्टूबर- प्रदोष व्रत

गुरुवार, 12 अक्टूबर- मासिक शिवरात्रि

शनिवार, 14 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण

रविवार, 15 अक्टूबर- शारदीय नवरात्र प्रारंभ

बुधवार, 18 अक्टूबर- तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी

गुरुवार, 19 अक्टूबर- ललिता व्रत

शुक्रवार, 20 अक्टूबर- सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी

शनिवार, 21 अक्टूबर- सरस्वती पूजन

रविवार, 22 अक्टूबर- सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी

सोमवार, 23 अक्टूबर- महानवमी, शारदीय नवरात्र का समापन

मंगलवार, 24 अक्टूबर- नवरात्र पारण, दुर्गा विसर्जन, दशहरा (विजय दशमी), बुद्ध जयंती

बुधवार, 25 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी

गुरुवार, 26 अक्टूबर- प्रदोष व्रत

शनिवार, 28 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, अश्विन पूर्णिमा

रविवार, 29 अक्टूबर- कार्तिक मास आरंभ, चंद्र ग्रहण

अक्टूबर में ग्रहण

शनिवार, 14 अक्टूबर- सूर्य ग्रहण

रविवार, 29 अक्टूबर- चंद्र ग्रहण

अक्टूबर ग्रह गोचर 

बुध गोचर- 1 अक्टूबर

शुक्र गोचर- 2 अक्टूबर

मंगल गोचर- 3 अक्टूबर

सूर्य गोचर- 18 अक्टूबर

बुध गोचर- 19 अक्टूबर

राहु गोचर- 30 अक्टूबर

केतु गोचर- 30 अक्टूबर

प्रस्तुति: भूपेंद्र तिवारी

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media