ABC NEWS: ( पूजा वर्मा ) प्रदेश में जयपुर नगर निगम ग्रेटर प्रशासन की ओर से पहली बार ट्रांसजेंडर को जन्म प्रमाण बुधवार को जारी किया गया. ये बर्थ सर्टिफिकेट नूर शेखावत का है. 1992 में जन्मी नूर शेखावत का नाम आदित्य प्रताप सिंह (जन्म का नाम) से बने बर्थ सर्टिफिकेट को गजट निकलवा कर बदलाव करते हुए पहला ट्रांसजेंडर बर्थ सर्टिफिकेट बनवाया गया है. आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसजेंडर नूर शेखावत को जन्म प्रमाण पत्र सौंपा.
पोर्टल पर मिलेगा थर्ड जेंडर का भी रिकॉर्ड
चीफ रजिस्ट्रार ने बताया कि नूर शेखावत को पहला थर्ड जेंडर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है. अब तक पुरुष और महिला के ही जन्म का रिकॉर्ड ही हमारे पास मिलता था. अब हमारे पोर्टल पर थर्ड जेंडर का भी रिकॉर्ड मिलेगा और अधिक से अधिक थर्ड जेंडर अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाएं इसके लिए जल्द ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर को उनकी नई पहचान के साथ समाज में और चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वोटर लिस्ट में ट्रांसजेंडर का नाम जोड़ने का काम चल रहा है.
सर्टिफिकेट मिलने पर नूर खुशी जताई
जन्म प्रमाण पत्र मिलने के बाद नूर शेखावत ने खुशी जाहिर करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया .
जयपुर निवासी ट्रासजेंडर नूर का कहना है कि समाज में थर्ड जेंडर समुदाय भी है. इसे समाज में उतने ही अधिकार दिए जाने चाहिए, जितने कि आम आदमी को है। हमें भी समाज में सिर उठा कर जीने की आजादी मिलनी चाहिए. जन्म प्रमाण पत्र मिलने के बाद नूर ने खुशी जाहिर करते हुए, कहा की अब वो यूनिवर्सिटी में एडमिशन के साथ विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

