ABC NEWS: कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान में मंगलवार की देर रात आग लग गई. आग धीरे-धीरे आसपास की दुकानों में पहुंचने लगी. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुकान में रखा कॉस्मेटिक का सामान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है. किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.
शिवराजपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक बनी दुकान में मंगलवार रात को आग लग गई. कुछ ही देर में आग आसपास की दुकानों में पहुंचने लगी। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए. सूचना के बाद वहां पर दमकल की गाड़ियां बिल्हौर अग्निशमन केंद्र से पहुंची. फायर कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया. तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
आग लगने की सूचना के बाद पहुंचे एसआई सौरभ सिंह ने बताया कि समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थी. जिससे आग पर काबू पा लिया गया। कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. दुकान के दो तलों में आग फैल रही थी. लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.
कॉस्मेटिक दुकान के मालिक ने बताया कि तकरीबन लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया है लेकिन कुछ माल लोगों ने मिलकर दुकान से बाहर भी निकलवा लिया.

