ABC NEWS: दिल्ली के बाराखंभा रोड पर DCM बिल्डिंग के 9वें फ्लोर पर शनिवार शाम को भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंची हैं, जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि 9वें फ्लोर में कई दफ्तर मौजूद हैं, जिनमें ये आग लगी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाम को 6 बजकर 21 मिनट पर बाराखंबा रोड स्थित डीसीएम बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली. बताया गया कि 9वीं मंजिल पर आग लगी है. सूचना मिलने पर कुल 10 फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
#WATCH: Delhi | A fire broke out on the 9th floor of DCM building in Connaught Place. 10 fire engines are present on the spot. More details are awaited. pic.twitter.com/hyKOkN4sGQ
— ANI (@ANI) July 15, 2023
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीषण आग की लपटें नजर आ रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आग ने पूरे फ्लोर को अपने आगोश में ले लिया.

बता दें कि दिल्ली में एक तरफ यमुना का पानी कई इलाकों में भरा हुआ है तो वहीं शुक्रवार शाम को हुई बारिश ने भी राजधानी की मुसीबत बढ़ाई हुई है. ऐसे में इमारत में लगी भीषण आग भी अब प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है.

