ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर के जाजमऊ चेकपोस्ट पर गिट्टी लदा डम्पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और जूस की दुकान में जा घुस गया गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नही हुई लेकिन डम्पर चालक घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

कानपुर देहात के डेरापुर निवासी विनय कुमार डम्पर चालक हैं. विनय ने बताया कि रविवार को वह डम्पर में गिट्टी लादकर उन्नाव के सिकंदरपुर जा रहे थे. हाइवे पर चेकपोस्ट के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनके डम्पर में टक्कर मार दी जिससे वह डम्पर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़कर लगी रिजवान की जूस की दुकान में घुस गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नही हुई.

