दिल्ली की बाढ़ का मेट्रो पर भी असर: एक स्टेशन बंद, यमुना पुल पर स्पीड भी की गई कम

News

ABC NEWS:  दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने का असर मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ा है. यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की एंट्री और एग्जिट गेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है. हालांकि, इंटरचेंज की सुविधा उपबल्ध है और ब्लू लाइन पर सेवा जारी है. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और कई सड़कें और चौक-चौराहों पर जलभराव की भीषण स्थिति है. यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर पानी भर जाने की वजह से फिलहाल इस सड़क पर आवागमन बाधित है. डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया है कि इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है.

डीएमआरसी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है,’ यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क फिलहाल बंद है. कृपया इसे देखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी मौजूद है.’ यमुना के ऊपर से गुजरने वाली दिल्ली मेट्रो की स्पीड को सीमित कर दिया गया है. अभी यमुना बैंक और शास्त्री पार्क यानी रेड लाइन और ब्लू लाइन पर मेट्रो की स्पीड जब यमुना के ऊपर से गुजर रही होगी तो वह लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

बता दें कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, इसके और बढ़ने की आशंका है, उसने इसे ”भीषण स्थिति” करार दिया है.

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर आज बृहस्पतिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है. दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना राष्ट्रीय राजधानी में बाढ के हालात पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की एक विशेष बैठक करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में शामिल होंगे. केजरीवाल डीडीएमए के उपाध्यक्ष भी हैं.  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि यमुना में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आस-पास की सड़कों में पानी भर रहा है, ऐसे में लोगों को वहां नहीं जाने की सलाह दी जाती है. उन्होंने लोगों से आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने का भी अनुरोध किया.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media