ABC NEWS: प्रयागराज में आज रात माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की ताबड़तोड़ फायरिंग में मौत हो जाने की घटना से CM योगी बेहद खफा है. इस घटना के बाद प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि घटना को लेकर सीएम योगी नाराज हैं औऱ इस मीटिंग में यूपी पुलिस के उच्च अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे. सीएम ने डीजीपी और एडीजी को तलब किया है. फिलहाल मामले पर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. जल्द ही घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं.
इस दौरान हैरान करने वाली बात यह रही कि सभी हमलावरों ने मौके से भागने का प्रयास नहीं किया, बल्कि जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल भी मौके पर पहुंचा है. पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दी है.
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को यूपी के झांसी में यूपी एसटीएफ (UP STF) ने अतीक अहमद के बेटे असद (Asad) का एनकाउंटर कर दिया था. इसी के साथ शूटर गुलाम को भी ढेर किया गया था. एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी. यह एनकाउंटर यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में हुआ था. असद पर पांच लाख का इनाम था. Asad और शूटर मो. गुलाम के पास से एक ब्रिटिश Bull Dog Revolver और Walhther Pistol बरामद की गई थी.

