ABC News: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़े विमान हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया है. विमान में छह यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे. जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर उतरते समय विमान फिसल गया.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बताया कि विशाखापत्तनम से मुंबई आया वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विमान मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरते समय फिसल (वेर ऑफ) गया. विमान में छह यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे. भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी.

