Kanpur साउथ की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका, छह पार्षद समेत ये लोग भी हुए भाजपा में शामिल

News

ABC News: (रिपोर्ट: सुनील तिवारी) कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए अजय कपूर ने चुनावों से पहले हाथ का एक और झटका दिया है. सोमवार को अजय कपूर गुट के छह पार्षदों समेत कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए. लखनऊ में भाजपा कार्यालय में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई.

अजय कपूर खेमे के जो छह पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं, उसमें अनिल यादव, सरोज चड्ढा, अमित जायसवाल, अंजली दीक्षित, सुधीर यादव, शालू कनौजिया शामिल हैं. इसके अलावा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे उमंग शुक्ला, अजय कपूर के करीबी और गोविंदनगर विधानसभा से प्रत्याशी रहे अंबुज शुक्ला, किदवईनग से प्रत्याशी रहे संदीप शर्मा जैकी और गोविंदनगर से प्रत्याशी रहे सचिन त्रिपाठी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली. यह भी अजय कपूर के काफी करीबियों में शामिल हैं. हालांकि, पार्टी छोड़ने के पीछे सबने अपनी अपनी वजहें गिनाईं हैं. इसके अलावा कई पूर्व पार्षद और उनके करीबी भी भाजपा में शामिल हुए हैं.

नगर​ निगम सदन में और मजबूत हुई भाजपा
अजय कपूर के छह खेमे के छह पार्षद भाजपा में आने से नगर निगम की राजनीति में भाजपा और मजबूत हो गई है. सदन में वर्तमान में कांग्रेस के 13 पार्षद हैं लेकिन अजय कपूर खेमे के छह पार्षद भाजपा में जाने के बाद अब सदन में कांग्रेस के केवल सात ही पार्षद रह गए हैं, वहीं, सदन में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 84 हो जाएगी. वहीं, फिलहाल नगर निगम कार्यकारिणी अब कांग्रेस विहीन हो गई है, दरअसल, नगर निगम कार्यकारिणी में एकमात्र कांग्रेस पार्षद अंजुली दीक्षित थीं, जो अब भाजपा में शामिल हो गई हैं, इसके पहले सपा से कार्यकारिणी सदस्य अभिषेेक गुप्ता मोनू भी भाजपा में जा चुके हैं.

विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे सभी
लखनऊ में भाजपा ज्वाइन करने के बाद वापस लौटते समय पूर्व विधायक अजय कपूर की अगुवाई में सभी पार्षद और अन्य लोग सीधे हरजिंदरनगर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे. यहां पर पूर्व विधायक की अगुवाई में सभी ने ​सतीश महाना से मुलाकात की. महाना ने सभी का भाजपा में स्वागत किया. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी आज सर्वमान्य नेता है. यहीं वजह है कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं. गौरतलब हो कि जब अजय कपूर ने भाजपा ज्वाइन की थी, तब भी वह विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media