Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
Kanpur Traffic News: कानपुर शहर में जाम की समस्या को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ी योजना तैयार की है। ‘गाइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर ट्रैफिक’ यानी ‘प्रोजेक्ट गिफ्ट’ के तहत शहर के 40 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प किया जाएगा। पहले चरण में चयनित इन चौराहों पर जनवरी 2027 तक आधुनिक यातायात सुविधाएं विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के तहत लेफ्ट फ्री व्यवस्था, जरूरत के अनुसार यू-टर्न, दिशा-सूचक साइन बोर्ड, रोड साइनिंग और रोड मार्किंग जैसे कार्य कराए जाएंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक, सभी 40 चौराहों के साइट प्लान तैयार हो चुके…
Florida: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने संकेत दिया है कि यदि तेहरान अमेरिका के साथ राजनयिक समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो उसके खिलाफ एक और सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। फ्लोरिडा में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का विकल्प है, लेकिन ऐसा नहीं होने पर अमेरिका दोबारा हमला कर सकता है। अपने बयान में उन्होंने संभावित कार्रवाई के लिए ‘एपिक फ्यूरी’ का जिक्र किया और ईरानी नेतृत्व की रणनीति पर…
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अपराधों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए फॉरेंसिक विज्ञान और आधुनिक तकनीक की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘टेक संगम 2026’ को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह पहले लोग टीवी सीरियल CID में बाल या फिंगरप्रिंट के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की प्रक्रिया देखते थे, अब वही तकनीक वास्तविक जीवन में उत्तर प्रदेश में भी प्रभावी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल…
Kanpur News Today: कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के आश्रम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल और आवागमन के रास्तों का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन सक्रिय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
लखनऊ: सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए प्रशासनिक सुधारों में उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मिशन कर्मयोगी के तहत क्षमता विकास और सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। आई-गॉट कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उत्तर प्रदेश के 19 लाख से अधिक कार्मिक पंजीकृत हैं। इसके साथ ही प्रदेश में योग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य विषयों पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में…
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव 2026 के बीच मतदाता सूची और वोटर पर्चियों में सामने आई कथित गड़बड़ियों ने निर्वाचन संबंधी डाटा सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की कुछ वोटर पर्चियों में ऐसे नाम और प्रविष्टियां दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जो सामान्य नामों के बजाय अजीबोगरीब वाक्य जैसे दिखाई देते हैं। कहीं मतदाता के नाम के स्थान पर ‘टक्कर मारना’ लिखा मिला, तो कहीं ‘राम ने यादव को मारा’ जैसी प्रविष्टि दर्ज होने की बात कही गई है। एक पर्ची में पिता के नाम वाले कॉलम में…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की विधान परिषद सीटों पर हो रहे चुनाव के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मतदान के लिए कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और इसके बाद वोट डाला। मतदान करने के बाद डिप्टी सीएम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। ब्रजेश पाठक ने इस चुनाव को उत्तर प्रदेश…
कानपुर: कभी देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शुमार कानपुर की पहचान यहां की बड़ी-बड़ी कपड़ा और जूट मिलों से होती थी। शहर की इन औद्योगिक इकाइयों ने न केवल हजारों परिवारों को रोजगार दिया, बल्कि देश-विदेश में कानपुर को एक अलग पहचान भी दिलाई। हालांकि, समय के साथ कई प्रमुख मिलों में उत्पादन बंद हो गया और औद्योगिक नगरी की रौनक धीरे-धीरे फीकी पड़ती चली गई। लाल इमली मिल, जेके जूट मिल और म्योर मिल जैसी इकाइयां आज भी शहर की औद्योगिक विरासत का हिस्सा हैं, लेकिन इनके बंद होने से रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा…
देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की पहचान को लेकर चल रही जांच के बीच एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ की है। इसके बाद दोनों को देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया गया, जहां नार्को टेस्ट को लेकर उनकी सहमति का मामला सामने आया। इस घटनाक्रम के बाद अब 26 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद अभिनेत्री…
मसूरी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने मॉल रोड पर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। शाम के समय मॉल रोड पर पैदल घूमने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित समय में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए चार से पांच स्थानों पर बोलार्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मॉल रोड से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी बोलार्ड लगाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि दूसरे रास्तों से आने वाले वाहन प्रतिबंधित समय में मॉल…
देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की पहचान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति जताई है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वह देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट पहुंचे और मीडिया के सामने नार्को टेस्ट के लिए सहमति से संबंधित पत्र भी दिखाया। वहीं, इस मामले में कथित VIP से जुड़े दावों की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुटी है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में…
देहरादून: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं सहित वॉकथॉन में शामिल प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की शपथ दिलाई और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान…
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया कदम उठाया है। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आगामी किताब Belonging: A Journey of Love की पहली झलक साझा की। इस मौके पर सोनिया गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी किताब की पहली प्रति हाथ में लिए नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी बेटी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिखाई देती हैं। सोनिया गांधी की इस सोशल मीडिया एंट्री को लेकर राजनीतिक और साहित्यिक हलकों में चर्चा शुरू हो…
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार का शोर बुधवार शाम थम गया। अब शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए आगरा और गोरखपुर सहित संबंधित जिलों में प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था, मतपेटियों की निगरानी और मतगणना से जुड़ी तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आगरा खंड स्नातक और आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कई जिलों में मतदान कराया जाएगा।…
कानपुर: कानपुर के वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देश पर कानपुर में तीन चरणों में परिवहन मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों का उद्देश्य वाहन स्वामियों को बकाया मोटर वाहन टैक्स और लंबित पेनल्टी से जुड़े मामलों के निस्तारण का अवसर देना है। इसके साथ ही परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न नागरिक सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। परिवहन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, कानपुर में पहला परिवहन मेला 23 अक्टूबर 2026 को, दूसरा 27 नवंबर 2026…
रामपुर: उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामपुर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उनके जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान से मुलाकात के कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीतिक विश्लेषकों तक की निगाहें टिकी हुई हैं। अखिलेश यादव की आजम खान और अब्दुल्ला आजम से प्रस्तावित मुलाकात ऐसे समय में हो रही है,…
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे एक सेल्समैन की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से मारपीट करने और कार से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवक को कार से टक्कर मारकर गिराया, फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे कार की छत पर लिटाकर उसके दोनों हाथ खिड़कियों के शीशों में दबा दिए और कार दौड़ाने लगे। आरोप है कि युवक को करीब डेढ़ किलोमीटर तक ले जाने के बाद नीचे गिराकर…
देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, कथित भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस ने ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ की शुरुआत की है। इस यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों—चमोली स्थित बदरीनाथ धाम, देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर और अल्मोड़ा के गोल्ज्यू चितई मंदिर—से किया गया। इन तीनों स्थानों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यात्रा की शुरुआत हुई। कांग्रेस इस अभियान के जरिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनता तक पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने…
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के लंबे राजनीतिक कार्यकाल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर पार्टी के सवालों और कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर अपनी बात रखी। सीएम धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उसका रवैया सवालों के घेरे में है। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा…
देहरादून: उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में जहां कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की नाराजगी सामने आई, वहीं अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने पूरे घटनाक्रम पर संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि अब इस मामले को और तूल देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड कलाकारों का सम्मान…
