Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- कनाडा में वालमार्ट के बाहर गोलीबारी, टारगेटेड हमले में भारतीय मूल के 2 लोगों की मौत
- Kanpur: स्मोकिंग की आदत बढ़ा रही फेफड़ों का कैंसर, लड़कियों में भी बढ़ रही लत; डॉक्टर्स ने जताई चिंता
- Kanpur: रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज सस्पेंड, ऑडियो सामने आने के बाद हुआ एक्शन
- शाहजहांपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ संवाद रैली, आराधना मिश्रा मोना का BJP पर हमला, बोलीं- जनता सिखाएगी सबक
- IIT Kharagpur Platinum Jubilee: पीएम मोदी ने युवाओं को दिया ‘ब्रेक द लिमिट्स’ का मंत्र, बोले- बड़े लक्ष्य तय करें
- आजम खान ने CM योगी की मां के निधन पर जताया दुख, बोले- ‘मां जैसी दौलत आखिर किसी के पास कहां होती है’
- Dev Deepawali 2026: काशी के आसमान में पहली बार दिखेगी महादेव और मां गंगा की दिव्य गाथा, 24 नवंबर को होगा भव्य ड्रोन शो
- Om Prakash Rajbhar का अखिलेश यादव और आजम खान पर तंज, बोले- भारत में क्रांति लाने के लिए पांच जन्म लेने पड़ेंगे
Author: abcnews
वाराणसी, उत्तर प्रदेश | सोमवार, 6 अक्टूबर 2025:वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब कैंटोनमेंट एरिया स्थित एक नॉनवेज रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट में रखे करीब छह गैस सिलिंडरों में विस्फोट होने से आग तेजी से फैल गई। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही फायर…
रायबरेली, उत्तर प्रदेश | 6 अक्टूबर 2025:उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद माहौल गरम है। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र का है, जहाँ 38 वर्षीय हरिओम, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, को चोरी के शक में कुछ लोगों ने इतना मारा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर सीधा हमला बोला है। पार्टी ने इसे “दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का…
वाराणसी, उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर सोमवार को शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के 14वें सत्र का उद्घाटन किया और लगभग 250 बालक-बालिकाओं को सिलाई मशीन, लैपटॉप और प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और भारतीय संस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “आज की नारी सिर्फ घर की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला है।” उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप समाज की…
कटक (ओडिशा): ओडिशा के ऐतिहासिक शहर कटक में रविवार रात दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। इस हिंसा में पुलिस के अधिकारी समेत कई लोग घायल हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन माझी ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी कीमत पर कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं…
चमोली: सतोपंथ ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू, एक की मौत उत्तराखंड के चमोली जिले से राहत और त्रासदी दोनों की खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम से आगे सतोपंथ ट्रेक मार्ग पर फंसे ट्रेकर्स का एसडीआरएफ यानी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने रेस्क्यू कर लिया है। हालांकि इस अभियान में एक ट्रेकर की जान नहीं बचाई जा सकी। उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम और खतरनाक रास्तों से होकर सभी फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित नीचे ले आया और मृतक के शव को भी सुरक्षित स्थान पर लाया। ट्रेकर्स की…
देहरादून: विरासत महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन, 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव देहरादून एक बार फिर कला, संस्कृति और संगीत का संगम बनने जा रहा है। राजधानी में इस साल विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव-2025 का आयोजन 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव भारतीय और विश्वव्यापी लोक एवं शास्त्रीय संगीत, नृत्य, कला, शिल्प और इतिहास की संस्कृति का एक ऊर्जावान उत्सव साबित होगा। राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, सरोद की धुन से होगी शुरुआत महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड की राज्यपाल करेंगी। उद्घाटन समारोह में विश्व प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद…
रामनगर: गर्जिया देवी मंदिर में घुसा जंगली हाथी, दो घंटे तक मचाया उत्पात नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बीती देर रात एक बेहद अनोखी और चौंकाने वाली घटना घटी। जंगल से भटक कर आया एक जंगली हाथी मंदिर परिसर तक पहुंच गया और करीब दो घंटे तक वहां उत्पात मचाता रहा। इस दौरान उसने मंदिर परिसर में रखे सामान और आसपास की अस्थायी दुकानों को नुकसान पहुंचाया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हाथी ने चढ़ीं 40 सीढ़ियां गर्जिया देवी मंदिर पहाड़ी के ऊपर स्थित है, जहां…
बरेली : आई लव मुहम्मद विवाद के बाद लगातार कार्रवाई, आईएमसी प्रवक्ता का अवैध बारात घर ढहाया गया बरेली इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 26 सितंबर को हुए ‘आई लव मुहम्मद’ विवाद और उसके बाद फैले बवाल ने जिले का माहौल गर्मा दिया है। उस दिन जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद से ही पूरे जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है और बवाल में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। #WATCH |…
वाराणसी : बीएचयू के सुंदरलाल अस्पताल की लैब में आग, 1 घंटे में पाया गया काबू वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सुंदरलाल अस्पताल परिसर में स्थित इंडो लैब में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 8:20 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्टाफ के साथ मरीजों में भी डर का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड को सूचना और पहुंचने में दिक्कत आग लगने की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके…
लखनऊ : बरेली विवाद पर सियासत गरम, सपा नेताओं को पुलिस ने रोका लखनऊ से लेकर बरेली और गाजियाबाद तक सियासी हलचल तेज है। बीते दिनों (26 सितंबर) बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए विवाद और उसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर अब राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने हालात का जायजा लेने के लिए शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया। पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बरेली भेजने का ऐलान किया गया था। लेकिन पुलिस ने इसे अनुमति नहीं दी और शनिवार सुबह…
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में याचिका खारिज की प्रयागराज से एक अहम खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में तालाब और सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद व अन्य निर्माणों के ध्वस्तीकरण के आदेश को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि याचिकाकर्ता के पास आदेश के खिलाफ अपील करने का विकल्प उपलब्ध है। ऐसे में यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। न्यायमूर्ति दिनेश पाठक की पीठ ने यह आदेश दिया। याचिका की पृष्ठभूमि यह याचिका मसाजिद शरीफ गोसुलबारा रावां बुजुर्ग और मस्जिद के मुतवल्ली मिंजर की ओर…
उन्नाव में इस बार 11वां जुलूस-ए-गौसे-आज़म यानी जुलूस-ए-गौसिया नहीं निकलेगा। यह निर्णय शहर काज़ी मौलाना नईम अहमद मिस्बाही ने लिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए शांति और भाईचारा बनाए रखना सबसे अहम है। शुक्रवार को सुन्नी तंजीम अइम्मा-ए-मसाजिद और रूयत-ए-हिलाल कमेटी की ओर से एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में शहर के प्रमुख उलेमा और जिम्मेदार शख्सियतें शामिल हुईं। सभी ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि इस साल 4 अक्टूबर को निकलने वाला जुलूस-ए-गौसिया मुल्तवी किया जाएगा। बैठक का एजेंडा और चर्चा बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 11वीं शरीफ के अवसर पर…
मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में गुरुवार देर शाम एक गंभीर सार्वजनिक हिंसा की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। पिक्चर पैलेस चौक पर दो युवकों के गुटों में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। यह घटना उस समय हुई जब शहर में चल रहे दशहरा मेले का समापन हो रहा था और भारी संख्या में लोग घर लौट रहे थे। इस हिंसक झगड़े में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की शुरुआत स्थानीय सूत्रों और पुलिस…
उत्तरकाशी जिले में पत्रकार राजीव प्रताप की मौत को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा और अफवाहों पर अब पुलिस ने अपनी विवेचना के बाद अहम जानकारी साझा की है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि राजीव प्रताप की मौत हत्या के कारण नहीं हुई, बल्कि यह एक सड़क दुर्घटना का परिणाम थी। पुलिस की जांच रिपोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि घटना की रात पत्रकार राजीव प्रताप नशे की हालत में थे और उनकी लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस की जांच रिपोर्ट उत्तरकाशी पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की…
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। आए दिन सामने आने वाली दुर्घटनाओं ने न केवल लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राज्य में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं। ताजा मामला मसूरी का है, जहां देर रात एक दर्दनाक हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पानी वाले बैंड के पास हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की पूरी कहानी गुरुवार देर रात मसूरी से देहरादून की ओर जा रही…
मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक अक्टूबर को मिली युवक की लाश की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। मृतक की पहचान आदिल उर्फ रिहान के रूप में हुई थी, जो कपड़े बेचकर अपना जीवनयापन करता था। अब सोशल मीडिया पर आदिल की हत्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कैसे अपराधियों ने उसे बेरहमी से गोलियों से भून डाला। पुलिस ने इस मामले में जल्द ही खुलासे और गिरफ्तारी का दावा किया है। वायरल वीडियो से…
अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। गुरुवार रात रामघाट चौराहे पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद आलोक सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। यह हमला उनके ही रियल एस्टेट पार्टनर मोहित पांडेय ने किया। अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। आलोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पहले श्रीराम अस्पताल, फिर दशरथ मेडिकल कॉलेज और आखिरकार लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्गा पूजा कार्यक्रम में मचा हड़कंप गुरुवार रात अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामघाट चौराहे पर…
चंदौली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी और बाद में खुदकुशी कर ली। घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर नई बस्ती की है। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शादी से इनकार पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम UP क़े चंदौली में गर्लफ्रेंड की शादी कही और तय हो जाने…
उत्तर प्रदेश का बरेली शहर इस समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में है। पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसके बाद से पूरे शहर में हालात पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी नजर है। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 6000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। जिले के विभिन्न हिस्सों में पुलिस और अर्धसैनिक बल फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन…
कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। यहां 8 साल बाद इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 171 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब 3 अक्टूबर को होने वाले दूसरे मुकाबले में सभी की निगाहें युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर होंगी, जिन्होंने एशिया कप में अपने तूफानी अंदाज से क्रिकेट प्रेमियों को दीवाना बना दिया था। अभिषेक…
