ABC NEWS: UP के चंदौसी के बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे में दीवार पर प्लास्टर के दौरान सीमेंट गिरने पर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया. पहले जमकर मारपीट हुई. इस दौरान छोटे भाई रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से बड़े भाई गनेशीलाल और उसकी बेटी ऋचा को गोली मार दी. पिता-पुत्री को गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया. एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया.
नरौली के मोहल्ला मंगलवाला निवासी गनेशीलाल और तोताराम दोनों सगे भाई है। दोनों के मकान एक दूसरे के बराबर स्थित हैं. बृहस्पतिवार को गनेशीलाल के मकान में प्लास्टर का कार्य चल रहा था. इस दौरान रिटायर्ड फौजी तोताराम वहां आया और मिस्त्री से बाेला कि वह ध्यान से कार्य करें. प्लास्टर के समय उसके घर में रेता और पानी नहीं आना चाहिए. इसी बात को लेकर गनेशी और तोताराम के बीच कहासुनी हो गई.

