ABC NEWS: (भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत अमरौधा कस्बे में बुधवार रात में बुजुर्ग व उनकी पुत्रवधू की धारदार औजार से हमलाकर नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि उनका शिक्षक बेटा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर एसपी, फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ छानबीन शुरू की.
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पास ही दशहरा रामलीला का मंचन चल रहा था, जिसके कारण रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी. घटना में करीबियों का हाथ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

अमरौधा निवासी विमल दुबे अंगदपुर के एक कालेज में शिक्षक हैं. वर्ष 2006 में उनके यहां हुई डकैती में पहली पत्नी उमा की गोली लगने से मौत हो गई थी. पहली पत्नी से हुआ उनका बेटा बाहर रह रहा है जबकि दूसरी पत्नी कमलेश पति से विवाद के बाद अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है. हाल ही में उन्होंने तीस साल की खुशबू के साथ तीसरी शादी की. बुधवार रात उनके घर में घुसे हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर उनके अस्सी साल के बुजुर्ग पिता राम प्रकाश दुबे, उनकी तीसरी पत्नी खुशबू की हत्या कर दी. हमले में विमल दुबे भी गंभीर रूप से घायल हो गए.
विमल द्विवेदी को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया है. बेटा ललित द्विवेदी पत्नी के साथ नागपुर में रहकर सर्विस करता है. विमल की पत्नी मुन्नी द्विवेदी मायके रुरा गई हुई हैं. विमल तारनपुर निवासी खुशबू को पढ़ाते थे. उसी के साथ रहते थे. युवती से शादी किए जाने की चर्चा होने पर घर में विवाद भी चल रहा था.
विमल और खुशबू में थे संबंध
डबल मर्डर की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. लोगों ने पुलिस को बताया कि विमल और खुशबू में संबंध थे. इसका परिवार के लोग विरोध कर रहे थे. कई बार समझाया भी गया.

पिता की चरित्रहीनता से थे परेशान
आरोपियों को कहना है कि पिता की चरित्रहीनता को देखते हुए घटना की गई है. सेवानिवृत्त होने के बाद पिता को मोटी रकम मिली थी, जिसे वो युवती पर उड़ा रहे थे. इसको लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है.
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति मौके पर पहुंचे. जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए. एसपी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में पारिवारिक विवाद में घटना की संभावना लग रही है. उन्होंने कहा कि मामले में कई बिन्दुओं पर छानबीन हो रही है. पुलिस को जल्द घटना के खुलासे का निर्देश दिया गया है.

