ABC NEWS: राहुल गांधी ने कहा कि अरबपतियों के लिए कालीन बिछी है, गरीबों के लिए कुछ नहीं है. टीवी में ऐश्वर्या राय डांस करते हुए और अभिताभ बच्चन बल्ले बल्ले करते दिखेंगे लेकिन किसी गरीब की समस्या नहीं दिखेगी. राहुल ने लोगों से पूछा कि राम मंदिर आयोजन में क्या कोई गरीब दिखा, मजदूर दिखाई दिया. वहां अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी और अंबानी दिखाई दिए. लाल जीप से बिहार से यूपी में प्रवेश करने के बाद राहुल ने नेशनल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम कई बार लिया. राहुल गांधी ने कहा कि बॉर्डर पर आते ही पता चल गया कि यूपी में आ गए हैं.
Shri @RahulGandhi‘s Bharat Jodo Nyay Yatra enters Uttar Pradesh from Chandauli Border. ? pic.twitter.com/fKEcRJm0qB
— Nagaland Youth Congress (@IYCNagaland) February 16, 2024
कहा कि अगर आप मोदी के मित्र हो तो जो भी चाहिए ले लो. जमीन चाहिए ले लो, रेल चाहिए ले लो, जो भी एयरपोर्ट चाहिए ले लो, मोबाइल चाहिए ले लो. देश में आज दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं. एक हिन्दुस्तान एक परसेंट वाला है. इसमें यह लोग हवाई जहाज में उड़ते दिखाई देंगे. उसमें एक तरफ ऐश्वर्या राय नाचते हुए दिखेंगी. अमिताभ बच्चन बल्ले-बल्ले करते दिखाई देंगे. शाहरुखान खान दिखेंगे, विराट कोहली दिखेंगे. क्रिकेट टीम भी दिखाई देगी लेकिन वहां कोई भूखा नहीं दिखेगा, कोई बेरोजगार नहीं दिखेगा। कोई अग्निवीर नहीं दिखेगा.
राहुल ने कहा कि यह दो विचारधारा की लड़ाई है। एक विचारधारा भाई को भाई से लड़ाती है और आपकी जेब से धन निकालकर दो तीन अरबपतियों को दे देती है. दूसरी विचारधारा नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोलती है. आपका हक आपके हवाले कर देती है. यही राजनीतिक लड़ाई हो रही है. हिन्दुस्तान में तीन ही मुद्दे हैं। बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय का मुद्दा। इन तीनों पर ही बातचीत होगी.
चंदौली में राहुल की यात्रा में प्रियंका गांधी को भी शामिल होना था लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ सकी हैं. उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा है. मान जा रहा है कि तबीयत ठीक होते ही वह राहुल के साथ यात्रा में शामिल हो जाएंगी.

