ABC NEWS: आम आदमी पार्टी के विधायक ने दिल्ली विधानसभा में नोटों की गड्डी लहराई है. नोटों की गड्डी लहराते हुए आप विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा कि उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की गई है. रिठाला से विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. मैं जनता का मुद्दा उठा रहा हूं. विधायक ने कहा कि मेरी जान को खतरा है. मैंने खतरा मोल लिया है। आप विधायक ने दावा किया है कि यह रिश्वत का ही पैसा है जिसे वो सदन के सामने दिखा रहे हैं.
आप विधायक ने कहा कि अस्पताल में भर्ती के नाम पर उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की गई है. बताया जा रहा है कि आप विधायक नर्सिंग में भर्ती के लिए रिश्वत देने की कोशिश का जिक्र किया है. नर्सिंग में 80 फीसदी तक रिजर्वेशन होता है. आप विधायक का दावा है कि लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि इसे लेकर रिश्वत का खेल चल रहा है. महिंदर गोयल ने कहा कि उन्होंने इसलिए उनसे बातचीत की है ताकि उनके रैकेट का खुलासा किया जा सके.
आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि रिश्वत देने वाले ने उनसे कहा कि आप ये आवाज मत उठाए. हमें ये पैसा देने की कोशिश कर रहे थे। मैंने एलजी साहब को पत्र लिखा. डीसीपी को भी इस बारे में सूचित किया है. मैं इस रैकेट का खुलासा करना चाहता हूं और इस खेल में शामिल लोगों को पकड़वाना चाहता हूं.
विधायक मोहिन्दर गोयल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग आदि की भर्ती के लिए नोटों की गड्डी रिश्वत के तौर पर दी गई है. सरकार का क्लॉज है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखना है, लेकिन ऐसा नहीं होता है। इसमें बड़े स्तर पर पैसे की उगाही की जा रही है. नौकरी हो जाने के बाद भी कर्मियों को पूरे पैसे नहीं मिलते हैं. ठेकेदार काफी पैसे खुद ही ले लेते हैं। मैंने इसे लेकर डीसीपी से शिकायत की थी. सीएस और एलजी से भी शिकायत की थी. उन लोगों ने विधायक को भी मिला लेने की कोशिश की थी.
मोहिंदर गोयल ने कहा कि मैंने रिश्वत देने वालों से सेटिंग इसलिए की थी ताकि उन्हें बेनकाब किया जा सके. उनका दावा था कि 15 लाख रिश्वत का पैसे मुझे दे रहे थे.दिल्ली विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन था. विधानसभा सत्र की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने यमुना में फैली गंदगी का मुद्दा उठाया. भाजपा विधायक यमुना का पानी लेकर विधानसभा पहुंचे थे.
भाजपा को घेरा
लेकिन आप विधायक ने नोटों की गड्डी दिखाकर सदन में बीजेपी पर हमला बोल दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें खरीदने की कोशिश की और ये पैसे मुझे टोकन मनी के तौर पर मिले हैं. हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि आप नया ड्रामा कर रही है. पार्टी प्रवक्ता हरीश खन्ना ने कहा कि रिश्वत देने का स्टिंग और इसकी शिकायत की कॉपी भी आप विधायक को दिखाना चाहिए.
आप विधायक के इस सनसनीखेज आरोप पर विधानसभा स्पीकर ने कहा कि आपने जो शिकायत एलजी और पुलिस से की है उसकी एक कॉपी मुझे भी दें.

