ABC News: कानपुर में मारपीट के मामले में रिश्वत मांगने के आरोप में चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है. मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र की बाबा कुआं चौकी का है.शनिवार को रिश्वत मांगने का ऑडियो सामने आया. जिसमेें चौकी इंचार्ज ने पीड़ित से 60 हजार रूपयों की डिमांड की और 20 हजार रूपए मिलने की भी बात कही.
ऑडियो में चौकी इंचार्ज पैसों का हिसाब करते और रकम मांगते सुनाई दे रहे हैं. ऑडियो में बाबा कुआं चौकी इंचार्ज विश्व प्रकाश पांडेय पीड़ित से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं. इसमें वह कहते हैं- तुम मेरी बात नहीं सुनते हो, 60 हजार में बात हुई थी,,,, रामा मुझे 20 हजार रुपए दे गया है. पैसा लड़की के पास रखा था. ऑडियो में वह पीड़ित से पैसों की डिमांड करते भी सुनाई दे रहे हैं. ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद DCP वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने मामले का संज्ञान लिया.इसके बाद बाबा कुआं चौकी इंचार्ज विश्व प्रकाश पांडेय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही पूरे मामले की जांच ACP बिल्हौर अंकित कुमार को सौंपी गई है.

