ABC News: कानपुर में भाजपा के एमएलसी सलिल विश्नोई छठ पूजा की तैयारियों को परखने के लिए सरसैयाघाट गए थे लेकिन यहां पर पहुंचते ही उनका सामना घटिया पैचवर्क से हो गया. इसके बाद वह नगर निगम अधिकारियों पर उखड़ गए. सलिल विश्नोई का कहना है कि रात में हुआ पैचवर्क घटिया से घटिया क्वालिटी का है.

नगर निगम अधिकारियोें ने इसे स्वीकार किया है, यहां पर फिर से सही से पैचवर्क कराने को कहा गया है. इसके अलावा संबंधित ठेकेदार पर एक्शन लेने को भी कहा गया है. भाजपा एमएलसी ने नगर आयुक्त के न आने पर भी सवाल उठाए. यहां पर निरीक्षण के दौरान सलिल विश्नोई ने सड़कों पर सही से पैचवर्क करने, मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने के अलावा सरसैयाघाट से गंगा जी तक जाने के लिए रास्ते को सही करने के निर्देश दिए, जिससे व्रती महिलाओं और उनके परिजनों को समस्याओं का सामना न करना पड़े’.

