ABC News: भाजपा से राज्यसभा सदस्य गोपी कृष्ण पांडेय ने कानपुर को लेकर बड़ी बातें कहीं हैं. यहां के विकास, रोजगार से लेकर जाम और पार्टी में चल रही गुटबाजी पर वह खुलकर बोले. प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सदस्य गोपीकृष्ण पांडेय ने कहा कि कानपुर के लिए उनके पास प्लान है.

राज्यसभा की शपथ लेने के बाद वह कानपुर आएंगे और फिर गुजरात की तर्ज पर हर सोमवार केा अपने कार्यालय पर बैठकर जनता की समस्या सुनेंगे. जनता उन्हें साक्ष्य सहित अपनी शिकायत सौंपे और तीसरे सोमवार को वह लिखित रूप में अपना जवाब शिकायतकर्ता को देंगे, यही नहीं. सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी वह बैठाएंगे. वहीं, महापौर-पार्षद विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी सारी जानकारी उनके पास है. उन्होंने कहा कि वह महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी सबके साथ हैं. मामला स्थानीय है, उसे स्थानीय स्तर पर समाप्त करा दिया जाएगा. इसके पहले भी उन्होंने अंसल भवन में बैठकर गुटबाजी खत्म की है. सीधे तौर पर उन्होंने कहा कि वह कानपुर और इसके धरातल को जानते हैं, ऐसे में अगर कानपुर को न ठीक कर पाए तो फिर काहे की राजनीति.

