ABC News: कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र मेें जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं, जब बात की सूचना गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया. गोली लगने से घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे हैलट अस्पताल भेजा गया है.
#कानपुर ➡️ कानपुर के बिधनू में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष। ➡️ दहेली उजागर गांव में चार लोगों को लगी गोली। ➡️ कई राउंड फायरिंग से गांव में मची दहशत। ➡️ घायलों ने मुन्ना सिंह, सागर पाल समेत तीन पर लगाए आरोप। ➡️ एसीपी कृष्णकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। #Kanpur #BreakingNews #upnews @kanpurnagarpol @Uppolice #abcnewsmedia
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 4, 2026
सेन पश्चिम पारा के रमजीपुरवा औंधा निवासी अखिलेश राजपूत ने बताया कि साल 2024 में बिधनू के दहेली उजागर गांव में अपने पिता रोशन लाल के नाम से तीन बीघा जमीन खरीदी थी. इसी जमीन के ठीक बगल में दो महीने पहले गांव के मुन्ना सिंह राठौड़ ने दो बीघा जमीन खरीदी थी. आरोप है कि मुन्ना सिंह ने अखिलेश की जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया था. इसकी जानकारी होने पर बुधवार दोपहर अखिलेश अपने बेटे शीबू, भाई महेश राजपूत और भतीजे साहिल के साथ जमीन देखने पहुंचे थे. यहीं पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान मुन्न सिंह पक्ष से बंदूक समेत भी पहुंचे थे. आरोप है कि मुन्ना सिंह और उसके साथियों ने अखिलेश व उनके परिवार के लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी. जिससे यहां पर भगदड़ मच गई. गोली लगने से अखिलेश के दाएं पैर, उनके बेटे शीबू के दाएं पैर और महेश के बेटे साहिल के कमर के नीचे चोट आई है. वहीं महेश के हाथ-पैर में गोली के छर्रे लगे और गिरने से उनके सिर पर भी काफी चोट आई. घायलों में साहिल की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की जानकारी पाकर डीसीपी साउथ समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा. पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. घटना के बाद बिधनू सीएचसी में भी ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

