ABC News: कानपुर में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन जारी है. इसी कड़ी में गोविन्दपुरी रेलवे स्टेशन पर फफूंद-कानपुर सेंट्रल मेमो ट्रेन से ऑटो में लादा जा रहा लगभग 300 किलोग्राम मिलावटी दूषित खोया अनुमानित मूल्य 90,000 रूपए पकड़ा गया.

एफडीए अधिकारियों के अनुसार, टीम को देखते ही कारोबारी फरार हो गए, जिसके बाद खोये को गोविन्दपुरी कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट कराया गया. इसके अलावा, घाटमपुर, हैरिसगंज, कोयला नगर, फीलखाना, शिवाला रोड, कर्रही, बिल्हौर और अशोक नगर से दूध, खोया, पनीर, घी, रिफाइंड तेल, वनस्पति, पतीशा, रबड़ी, मिल्क केक और बर्फी आदि के कुल 16 नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए.

