ABC News: कानपुर में चौबेपुर पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का राजफाश करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों के कब्जे से 68 हजार रुपये नकद, 164 किलोग्राम एल्युमीनियम तार, 98 किलोग्राम कापर वाइंडिंग और तीन ट्रांसफार्मर काइल बरामद हुई हैं.
#कानपुर ➡️ कानपुर: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश ➡️ गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार ➡️ कई जिलों में चोरी की वारदातें कबूलीं ➡️ स्कॉर्पियो, नकदी और तार बरामद ➡️ चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार #Kanpur #BreakingNews #upnews #CrimeNews @kanpurnagarpol @Uppolice https://t.co/IKIrwES8nA
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 27, 2026
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल काले रंग की स्कार्पियो को भी जब्त किया है. डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि चौबेपुर थाने में विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं के राजफाश के लिए पुलिस टीम जुटी थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जादेपुर घस्सा मोड़ के पास काले रंग की घेराबंदी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान वाहन से आठ बंडल एल्युमीनियम तार, तीन लच्छे कॉपर वाइंडिंग, तीन ट्रांसफार्मर कॉइल और 68 हजार रुपये नकद बरामद हुए. गिरफ्तार आरोपितों में बर्रा निवासी रंजीत श्रीवास्तव, हरबंश मोहाल निवासी उमेश गुप्ता, जूही निवासी चंदन, खाड़ेपुर कॉलोनी निवासी आलोक पांडेय और देवांश दुबे, योगेंद्र विहार निवासी आदित्य मिश्रा और बंगाल के गौतम राजपूत उर्फ थापा शामिल हैं. आरोपियों पर फतेहपुर, उन्नाव और कानपुर देहात में भी तार चोरी के कई मुकदमें दर्ज हैं,इसकें आलोक पांडेय उन्नाव और फतेहपुर में जेल भी जा चुका है.

