ABC News: कानपुर प्राणि उद्यान में इंदौर के चिड़ियाघर से शेरनी को देर रात यहां पर लाया गया. बताया गया कि अंतरराज्यीय वन्य जीव विनिमय कार्यक्रम के तहत इंदौर के कमला नेहरू जू लॉजिकल पार्क से साढ़े तीन साल की इस शेरनी को कानपुर के चिड़ियाघर लाया गया है.
चिड़ियाघर अधिकारियोें ने शेरनी का नाम बिजली बताया है. यहां पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे बब्बर शेर के बाड़े में शिफ्ट किया गया है. जानवरों की इस अदलाबदली में चिड़ियाघर से दरियायी घोड़ा सतीश को इंदौर भेजा जाएगा. सतीश की उम्र इस समय आठ साल की है..

