ABC News: कानपुर में दुर्गा पूजा का उत्साह बुधवार को भी जारी रहा. बुधवार को देवी वरण और सिंदूर खेला की रस्म के बाद मां दुर्गा को विदाई दी गई. बताया गया कि इस बार अष्टमी दो दिन पड़ने की वजह से और मंगलवार को नवमी की तिथि देर शाम तक पड़ने की वजह से बुधवार को दशमी तिथि से जुड़े अनुष्ठान पूरे किए गए.
इसके अलावा एक मान्यता और भी सामने आई कि बंगाली समुदाय में मंगलवार के दिन बेटी की विदाई नहीं की जाती. इसलिए कई जगहों पर बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
इस अवसर पर अशोकनगर स्थित साउथ कानपुर दुर्गा पूजा कमेटी के पांडाल में उत्साह और उमंग का वातावरण दिखा.
यहां पर महिलाओं ने मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा से पहले बंगाली रीति रिवाजों के अनुसार, पूजन और अन्य अनुष्ठान पूरे किए.
देवी वरण के बाद महिलाओं ने आपस में सिंदूर खेला की रस्म को भी निभाया.

