ABC News: कानपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में संगठन और विधायकों के बीच एक बार फिर गुटबाजी हावी देखी गई. इसको लेकर खुद सपा के जिलाध्यक्ष ने सवाल खड़े किए हैं.
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में विधायक अमिताभ बाजपेयी, नसीम सोलंकी गायब रहीं. इसके अलावा पूर्व विधायक और सांसद भी प्रदर्शन से दूरी बनाए रखे. सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रदर्शन के लिए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का आदेश था, इसके बाद भी कई लोग यहां पर नहीं आएंगे, जिसकी रिपोर्ट वह प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे.
इससे पहले सपा नेता बड़ा चौराहा से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंचे. यहां पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से छीनाझपटी तक हुई. इस छीनाझपटी में जब सपा नेता पुतला नहीं फूंक पाए तो अपने साथ रखे प्लेकार्ड्स को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया.
सपा जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा को जिताने का काम किया है.
अब 2027 में यूपी की सत्ता में सपा की वापसी हो रही है और इसके बाद 2029 के चुनाव में बीजेपी देश की सत्ता से बाहर हो जाएगी.

