ABC News: कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र के विशधन कस्बे में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया. यहां पर गश्त पर निकली यूपी 112 की पीआरवी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे धान के खेत में जा गिरी. इस दौरान धान के खेत में करीब काफी पानी भरा था.

हादसे में पीआरवी में सवार तीन पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे. हादसे के बाद यहां पर काफी ज्यादा अफरातफरी का माहौल देखा गया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी के शीशे और दरवाजे किसी तरह खोलकर अंदर फंसे तीनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

हादसे की सूचना तुरंत विशधन पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद चौकी के सिपाही व पुलिस बल मौके पर पहुंचा. दुर्घटनाग्रस्त 112 वाहन बुरी तरह खाई में धंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के ट्रैक्टर का सहारा लिया गया.

