ABC News: कानपुर में एक बार फिर गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब 18 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है. हालत यह है कि शुक्लागंज गेज पर गंगा चेतावनी बिंदु से महज 18 सेंटीमीटर दूर यानि 112.820 मीटर पर पहुंच गई हैं.

वहीं, गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है. यहां पर अपस्ट्रीम में 114.410 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 114.90 मीटर पर जलस्तर पहुंच चुका है. मंगलवार को गंगा बैराज से तीन लाख 82 हजार 701 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया. बताय गया कि मंगलवार को हरिद्वार से 1.13 लाख और और नरोरा बैराज से 1.06 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है. ऐसे में कल तक गंगा शुक्लागंज गेज पर चेतावनी बिंदु पार कर सकती हैं. फिलहाल कटरी के चैनपुरवा,दिवनीपुरवा, आदि गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

