ABC News: कानपुर में रक्षाबंधन से पहले एफडीए अधिकारियों ने करीब पौने दो लाख रूपए कीमत का 500 किलो बदबूदार खोया पकड़कर उसे नष्ट कराया गया है. एफडीए अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इटावा कानपुर पैसेंजर से खोया लाया जा रहा है.

गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से पहले आउटर में खोया उतारकर रोड के किनारे बारिश में गंदगी के बीच रखा गया था. इस दौरान एफडीए की टीम दो लोग खोया छोड़कर मौके से भाग गए. एफडीए अधिकारियों का कहना है कि जब आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो पता चला कि इस खोया को ट्रेन से उतारकर यह लोग ऑटो में रखकर ले जाने वाले थे. बारिश के मौसम में रोड में काफी गंदगी के बीच गंदी बोरियों में रखी 500 किलो खोये, जिसकी कीमत 1.75 लाख रूपए बताई जा रही है. उसे गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट लाकर नष्ट कर दिया गया.

