ABC News: कानपुर चिड़ियाघर में पिछले 27 दिनों से बंद फिश एक्वेरियम एक बार फिर से शुरू हो गया है. इसकी अधिकाधिक रूप से 15 अगस्त को शुरूआत की जाएगी.
चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. कन्हैया लाल पटेल ने बताया कि फिश एक्वेरियम को रिनोवेशन के बाद फिर से शुरू किया जा रहा है. नए तरीके से बनाए गए एक्वेरियम में अब 28 की जगह 59 टैंक रखे गए हैं, जिसमें शार्क, एलीगेटर, चिचलिड समेत 52 प्रजातियों की मछलियों को रखा गया है.
मछलियों की देखभाल के लिए भी यहां पर व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है. यहां पर आने वाले दर्शकों को फिश एक्वेरियम में अब अलग अनुभव मिलेगा.
उन्होंने बताया कि फिश एक्वेरियम में इंट्री ते निशुल्क रहेगी लेकिन सेल्फी से लेकर मछलियों को फीडिंग कराने की फीस लगेगी.

