ABC News: गुजैनी में 10 हजार रुपए वापस मांगने पर अधिवक्ता के घर पथराव करने वाले हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर को पुलिस अरेस्ट कर लिया. इसके बाद, हिस्ट्रीशीटर का इलाके में डर खत्म करने के लिए पुलिस ने गुजैनी बाईपास से बर्रा 8 तक डेढ़ किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला. पुलिस गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर की सारी अकड़ धरी की धरी रह गई.
आपको बता दें कि बीती 6 अगस्त को तड़के नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर ने अपने गुर्गों के साथ अधिवक्ता के घर में पथराव किया था, जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था. अधिवक्ता निखिल तिवारी के भाई अखिल के अनुसार, उसने हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर को दस हजार रूपए उधार दिए थे. पैसे जब वापस मांगे तो पहले अंबेडकरनगर बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई और इसके बाद उसके घर पर आरेापी ने अपने साथियों के साथ पथराव कर दिया था, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

