ABC News: नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बनाई गई हाई पावर टास्क फोर्स में शामिल आईआईटी मद्रास के निदेशक पर सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी ने शिक्षाविदों में उबाल ला दिया है.
आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी कामाकोटि को गो मूत्र विशेषज्ञ कहे जाने पर एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के अध्यक्ष डाक्टर विनय पाठक ने ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के इस बयान से देश के वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को गहरा आघात पहुँचा है. AIU अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विद्वान और वैज्ञानिक किसी राजनीतिक दल के नहीं होते, वे पूरे देश के होते हैं. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से ऐसे बयानों की निंदा करने तथा इस वक्तव्य को तुरंत वापस लेने और पुनर्विचार करने की भी मांग की.

